Bihar Election Result 2020: बिहार में तीन चरणों में हुए विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम पायदान पर है। आज राज्य की सभी 243 विधानसभाओं में डाले गए वोटों की गिनती की जानी है। सभी चरणों में हुए मतदान को लेकर मतों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी, जिसके बाद यह तय हो जाएगा कि अगले पांच सालों तक बिहार की सत्ता किसके पास होगी।
एबीपी न्यूज के ताजा रुझानों में एनडीए 110 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि महागठबंधन 125 सीटों पर आगे चल रहा है। एलजेपी 4 सीटों पर आगे चल रही है और अन्य 3 सीटों पर आगे हैं।
एबीपी न्यूज के ताजा रुझानों में एनडीए 110 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि महागठबंधन 125 सीटों पर आगे चल रहा है। एलजेपी 4 सीटों पर आगे चल रही है और अन्य 3 सीटों पर आगे हैं।
तेजस्वी, तेजप्रताप आगे चल रहे हैं
राघोपुर से महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं जबकि उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव हसनपुर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमार राय से आगे चल रहे हैं।
Tue Nov 10 2020 09:08:52 (IST)
नीतीश कुमार के मंत्रियों का हालः रमेश ऋषिदेव सिंहेश्वर से आगे चल रहे हैं। जय कुमार सिंह दिनारा से पीछे चल रहे हैं। खुर्शीद अहमद सिकटा से पीछे चल रहे हैं। जमालपुर सीट से शैलेश कुमार पीछे चल रहे हैं।
नीतीश कुमार के कई मंत्री मतगणना में पीछे चल रहे हैं। जय कुमार सिंह दिनारा से पीछे चल रहे हैं। खुर्शीद अहमद सिकटा से पीछे चल रहे हैं। जमालपुर सीट से शैलेश कुमार पीछे चल रहे हैं।
मधेपुरा से शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव बिहारीगंज सेआगे चल रही हैं। जबकि नीतीश सरकार में मंत्री मंजू वर्मा पीछे चल रही हैं। मजुफ्फपुर से मंत्री सुरेश शर्मा पीछे चल रहे हैं।
सिवान में महागठबंधन आगे
सिवान के बड़हरिया ,रघुनाथपुर में राजद और जीरादेई में माले आगे है। बड़हरिया से श्याम बहादुर सिंह जेडीयू के मौजूदा विधायक हैं।
Tue Nov 10 2020 09:04:26 (IST)
बिहार रिजल्ट: 2015 में शुरुआती में एनडीए ने भारी बढ़त बनाई हुई थी, लेकिन ईवीएम के वोटों की गिनती ने नतीजों को पूरी तरह से पलट दिया था।
2015 में बैलेट पेपर की गिनती पर एनडीए काफी बढ़त बनाए हुए था। जिस वजह से एनडीए खेमें में खुशी की लहर दौड़ गई थी। लेकिन जैसे ही ईवीएम की गिनती शुरू हुई पासा पलटने लगा और उसके बाद महागठबंधन की लीड अंत समय तक बनी रही। पूरी मतगणना के बाद 178 सीटों के साथ बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी थी। लेकिन इस बार बैलट में भी महागठबंधन को वोट मिलता दिख रहा है ऐसे में जब ईवीएम की गिनती शुरू होगी तब क्या पासा फिर पलट जाएगा। क्या बैलेट के बाद ईवीएम में एग्जिट पोल के मुताबिक ही परिणाम आएंगे।
Tue Nov 10 2020 09:00:01 (IST)
209 सीटों पर आए रुझानों में आरजेडी 84 सीटों पर, बीजेपी 49 सीटों पर, जेडीयू 38 सीटं पर, कांग्रेस 23 सीटों पर, एलजेपी 2 सीटों पर और अ्य 13 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
Tue Nov 10 2020 08:43:49 (IST)
दिनारा विधानसभा सीट से एलजेपी के राजेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं। मधेपुरा से जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव पीछे चल रहे हैं।
Tue Nov 10 2020 08:33:53 (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव के रूझानों में महागठबंधन 72 सीटों पर आगे, एनडीए 40 सीटों पर आगे चल रहा है।
Tue Nov 10 2020 08:28:32 (IST)
बिहार चुनाव: शुरुआती रूझानों में महागठबंधन 52 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि एनडीए 28 सीटों पर आगे है।
Tue Nov 10 2020 08:26:00 (IST)
शिवहर विधानसभा सीट से आरजेडी के चेतन आनंद आगे चल रहे हैं। बाहुबली आनंद मोहन और पूर्व सासंद लवली आनंद के बेटे हैं चेतन आनंद।
Tue Nov 10 2020 08:24:13 (IST)
शुरुआती रुझानों में महागठबंधन को 42 सीटों पर बढ़त, एनडीए 24 सीटों पर आगे चल रहा है।
Tue Nov 10 2020 08:17:40 (IST)
ताजा रुझानों के अनुसार एनडीए 13 और जबकि महागठबंधन अभी 15 सीट पर आगे चल रहा है।
Tue Nov 10 2020 08:15:01 (IST)
बिहार नतीजेः सीतामढ़ी पतनाह बीजेपी के अनिल कुमार आगे, हरनौत से जेडीयू के हरिनारायण सिंह आगे चल रहे हैं।
Tue Nov 10 2020 08:13:15 (IST)
सिवान से आरजेडी के उम्मीदवार हरिशंकर आगे हैं। सोनपुर से बीजेपी के उम्मीदवार विनय कुमार सिंह आगे हैं।
Tue Nov 10 2020 08:11:46 (IST)
बिहार चुनाव के नतीजे: शुरुआती रूझान में महागठबंधन 9 सीट पर एनडीए आगे है, जबकि 10 सीट पर महागठबंधन आगे चल रहा है।
Tue Nov 10 2020 08:10:27 (IST)
वोटों की गिनती शुरू होते है आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने ट्वीट किया- तेजस्वी भवः बिहार
Tue Nov 10 2020 08:05:09 (IST)
बिहार में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है, इसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी।
Tue Nov 10 2020 07:42:12 (IST)
बिहार जेडीयू के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि एनडीए जीतने जा रहा है। हमारे आकलन में एनडीए की जीत कन्फर्म है। रोजगार को लेकर तेजस्वी यादव ने भ्रम फैलाया।
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर वोटों की काउंटिंग थोड़ी देर में शुरू होगी। बिहार जेडीयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने एग्जिट पोल को खारिज किया। कहा- आंतरिक सर्वे के बाद हम आशवस्त हैं कि एनडीए की सरकार बनेगी।
Tue Nov 10 2020 07:37:13 (IST)
नतीजों से पहले आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा- चंद घंटों का इंतजार करिए, सीएम का चेहरा बदलेगा। राजनीति में ‘नेक टु नेक’ नहीं होता है।
बिहार चुनाव रिजल्ट 2020: वोटों की गिनती से पहले BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल बोले, ‘हॉर्स ट्रेडिंग को जन्म देने वाले हमें सीख ना दें’
बीजेपी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने वोटों की गिनती से पहले मंगलवार को कहा कि एनडीए ही बिहार में सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के लोग केवल एग्जिट पोल देखकर ही खुश होएं। वास्तविक रिजल्ट एनडीए के पक्ष में आएगा। हॉर्स ट्रेडिंग के सवाल पर संजय जायसवाल ने कहा कि जिन लोगों ने देश को ही बेच दिया उनके मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती है। इन लोगों को अपने इतिहास में झांकना चाहिए कि इन्होंने किस तरह से देश में हॉर्स ट्रेडिंग को बढ़ावा देते आए हैं।
Tue, 10 Nov 2020 07:12:11 (IST)
रिजल्ट से पहले शाहनवाज हुसैन, RJD-CONG को नहीं पचने वाला है लड्डू
नतीजों से पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। एनडीए के नेता 7 नवंबर से ही एग्जिट पोल को खारिज कर रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने रिजल्ट से पहले महागठबंधन पर बड़ा वार किया है। उन्होंने कहा है कि थोड़ी देर और महागठबंधन के लोग खुशी मना लें। शाहनवाज ने कहा कि बिहार की जनता इन्हें नहीं स्वीकार करेगी। , शाहनवाज हुसैन ने महागठबंधन की तरफ से लड्डू बनवाए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि थोड़ी देर महागठबंधन के लोग और खा लेंगे। रिजल्ट आने के बाद उन्हें लड्डू नहीं पचने वाला है। साथ ही बिहार की जनता महागठबंधन को कभी नहीं पचा पाएगी।
Tue Nov 10 2020 06:51:09 (IST)
बिहार इलेक्शन रिजल्टः बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती 8 बजे शुरू होगी। शुरुआती गिनती पोस्टल बैलेट की होगी। उसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी।
बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती 8 बजे शुरू होगी। मतगणना में बिहर में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। चुनाव आयोग ने राज्य में 55 मतगणना केंद्र बनाए हैं, जहां वोटों की गिनती होगी।
Tue Nov 10 2020 06:26:33 (IST)
बिहार विधानसभा चुनावों के लिए हुए मतदान के बाद आज सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती।
Tue Nov 10 2020 06:15:42 (IST)
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच मतगणना को लेकर बेचैनी बढ़ी। पटना के अनुग्रह नारायण कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के बाहर उमड़ी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़। 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती।
Tue, 10 Nov 2020 05:35:55 (IST)
बिहार चुनाव में Facebook पर खर्च करने के मामले में आगे निकली कांग्रेस
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आने हैं। इससे पहले, यह बात सामने आई है कि बिहार चुनाव के दौरान पिछले एक महीने में कांग्रेस ने राज्य के मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) पर दूसरों से ज्यादा खर्च किया है। फेसबुक एड लाइब्रेरी के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) बिहार पेज ने 8 अक्टूबर से लेकर 6 नवंबर के दौरान फेसबुक पर 1,268 विज्ञापन दिए, जिनपर 61.5 लाख रुपये खर्च किए हैं।
Tue, 10 Nov 2020 05:30:24 (IST)
बिहार विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 का
बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) को मतदान संपन्न हुआ था। तीसरे और अंतिम दौर के मतदान के बाद जारी अधिकतर एग्जिट पोल में राजद (RJD) नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई है। बिहार विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 122 का है।
Tue, 10 Nov 2020 05:26:42 (IST)
नीतीश कुमार ने नहीं लड़ा है चुनाव
नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा है। राघोपुर सीट पर पूर्व में लालू प्रसाद और राबड़ी देवी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने समस्तीपुर जिले के हसनपुर सीट से चुनाव ल़ड़ा है।
Tue, 10 Nov 2020 05:04:11 (IST)
दिग्गजों की सीट पर रहेगी सबकी नजर
वैशाली जिले के राघोपुर सीट पर सबसे अधिक निगाहें लगी हुई हैं जहां से तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में हैं। बहरहाल, नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा है। राघोपुर सीट पर पूर्व में लालू प्रसाद और राबड़ी देवी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव ने समस्तीपुर जिले के हसनपुर सीट से चुनाव ल़ड़ा है।
एग्जिट पोल में तेजस्वी वाले महागठबंधन को बढ़त
बिहार चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान समाप्त होने के बाद समाचार चैनलों और एक्जिट पोल एजेंसियों ने अपने एक्जिट पोल के नतीजों की घोषणा की है। एग्जिट पोल ने बिहार में बहुत करीबी मुकाबले की भविष्यवाणी की है, जिसमें महागठबंधन को एनडीए से आगे रखा गया है। साथ ही तेजस्वी यादव की लोकप्रियता मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा बताई गई है। कई एक्जिट पोल में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।
Tue, 10 Nov 2020 04:54:27 (IST)
भोजपुर जिले में मैदान में 98 उम्मीदवार
भोजपुर जिले के 7 विधानसभा क्षेत्र के लिए वोटों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। इसके अलावा 3 टेबल बैलट वोटों की गिनती के लिए लगाए गए हैं। जिले में 7 विधानसभा क्षेत्रों में 98 उम्मीदवार मैदान में है जिनके भाग्य ईवीएम में कैद हैं। कल होने वाली मतगणना के बाद 98 में से 7 नए विधायक भोजपुर जिले के लिए चुनकर सामने आएंगे।
कोविड गाइड लाइन का किया जाएगा पालन
मतगणना केंद्रों में 414 हॉल में टेबल लगाए गए हैं। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए टेबलों के बीच दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। तीन चरणों में हुए मतदान के बाद राज्य भर के 3733 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद है। इनमें से 370 महिला और एक ट्रांसजेंडर हैं।
Tue, 10 Nov 2020 04:40:15 (IST)
414 मतगणना हॉल में होगी वोटों की गिनती
चुनाव आयोग के द्वारा मतगणना को लेकर राज्य के सभी 38 जिलों में सभी 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 55 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जाएगी। इसके लिए सभी मतगणना केंद्रों पर 414 हॉल में अलग-अलग वोटों की गिनती की व्यवस्था की गयी है। कोरोना से बचाव को लेकर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रत्येक हॉल में सात-सात टेबुल पर वोटों की गिनती की जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी चरण के वोटों की गिनती के बाद वोटों की जानकारी बोर्ड पर लिखकर दी जाएगी। साथ ही, माइक से भी वोटों की गिनती की उदघोषणा की जाएगी।
Tue, 10 Nov 2020 04:39:28 (IST)
निर्वाचन विभाग में राज्य स्तर पर होगी मतगणना की निगरानी
निर्वाचन विभाग सह मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के कार्यालय में राज्य के सभी मतगणना केंद्रों में जारी मतगणना की निगरानी की जाएगी। इसके लिए सभी अधिकारियों व कर्मियों को मुख्यालय स्तर पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। मतगणना की जानकारी सीधे चुनाव आयोग को भेजी जाएगी।
Tue, 10 Nov 2020 04:37:40 (IST)
फतुहा व बख्तियारपुर के परिणाम पहले आ जाएंगे
पटना के 14 विधानसभा क्षेत्रों में से सबसे पहले फतुहा विधानसभा और बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इन दो विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की संख्या अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तुलना में कम है। फतुहा विधानसभा में 405 और बख्तियारपुर विधानसभा में 410 मतदान केंद्र हैं। इसलिए इन दो विधानसभा क्षेत्रों में परिणाम जल्दी आने की संभावना है। दीघा, कुम्हरार और बांकीपुर विधानसभा के परिणाम देर से आएंगे। दीघा की गिनती देर तक चलती रहेगी। पटना जिले के सभी चौदह विधानसभा क्षेत्रों के लिए एएन कॉलेज में मतगणना स्थल बनाया गया है। प्रत्येक विधानसभा की मतगणना दो पंडाल में होगी। वहीं, पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 4 जगहों पर करने की व्यवस्था की गई है।